वन संरक्षक गढ़वाल ने गुलदार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शहर के गुलदार प्रभावित क्षेत्रों का वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वन विभाग की टीम को गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में लगातार गश्त करने के साथ ही लोगों को सतर्क करने के निर्देश दिए। कहा कि गुलदार से लोगों की सुरक्षा के हरसंभव कदम उठाए।
शहर में इन दिनों शिक्षा विभाग के पास शिवकुटी, गडोली, चंदोला राई में गुलदार की दहशत बनी है। शिक्षा विभाग के पास शिवकुटी मोहल्ले में एक साथ दो गुलदार दिखाए दिए थे। जिस पर वन विभाग ने यहां पर गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा भी लगा दिया है। इसके साथ ही चंदोला रांई में बीते दिनों एक गुलदार ने 4 साल की बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया था। शहर में गुलदार प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए वन संरक्षक गढ़वाल पंकज कुमार ने वन विभाग की टीम को क्षेत्र में लगातार गश्त करने के साथ ही गुलदार के आतंक से शहर वासियों को निजात दिलाने के निर्देश दिए। इस मौके पर डीएफओ गढ़वाल केएन भारती, रेंजर ललित मोहन नेगी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *