सेमिनार हल ओल्ड आर्ट्स में मनाया गया संविधान दिवस

Spread the love

नैनीताल। डीएसबी परिसर में ओल्ड आर्ट्स के सेमिनार हल में संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ, कुमाऊं विवि ड़ विजय कुमार ने किया। भारत के संविधान पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि भारत का संविधान अन्य देशों की तुलना में अनूठा है। यह आम व्यक्ति को भी एकसमान रूप से अधिकार देने वाला है, भारत में एक नागरिकता को मान्यता देने वाला है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदस्य कार्य परिषद कुमाऊं विवि कैलाश चंद्र जोशी ने कहा कि शिक्षा के अधिकार से सभी को गुणवत्ता प्राप्त शिक्षा का अधिकार मिला है। उन्होंने हाल ही में हुए कुछ अनुच्टेदों के संशोधन पर प्रकाश डालते हुए विभिन्न संशोधनों पर चर्चा की। कार्यक्रम में ड़ दीपक कुमार आर्या, तनीषा जोशी, संजना भगत, हिमानी आर्या, सूरज कुमार, कविता रावत, महिमा जोशी, समिष्ठा राय, रोहित कुमार, नैना जोशी ने भाषण दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *