बागेश्वर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया

Spread the love

बागेश्वर। जिले में संविधान दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को याद किया गया। उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वर्तमान समय में भारतीय संविधान की प्रासंगिकता पर चर्चा की। अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन हुआ। वर्तमान समय में भारतीय संविधान की प्रासंगिकता पर वक्ताओं ने अपनी-अपनी राय रखी। मुख्य अतिथि तहसीदार दीपिका आर्य ने संविधान के महत्व के बारे में बताया। इस मौके पर गिरीश धौनी, पुष्पा टम्टा, हरीश आगरी, किशन विश्वकर्मा, भैरवनाथ टम्टा, सुनील धौनी, रमेश प्रकाश पर्वतीय, जेपी आगरी, राजकुमार आदि मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संविधान निर्माता बाबा साहेब आंबेडर को याद किया। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भगवत डसीला, पूरन चंद्र पांडा, कुंदन गिरी, फिरोज खान, गोपाल राम टम्टा, ललित गिरी गोस्वामी, किशन गिरी, किशन कठायत आदि मौजूद रहे। जन शिक्षण संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में संविधान के महत्व के बारे में बताया। सिविल जज नीरज कुमार ने बताया कि न्याय रथ द्वार-द्वार दस्तक दे रहा है। महिलाओं के लिए तथा जरूरतमंदरों के लिए मुफ्त कानूनी सलाह दी जा रही है। इस मौके पर सुनीता टम्टा, नीमा दफौटी, लक्ष्मी धर्मशक्तू, गोविंद भंडारी आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *