पुण्य तिथि पर संविधान निर्माता डा. भीमराव अंबेडकर को किया याद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : महानगर कांग्रेस व आंबेडकर समिति की ओर से बुधवार को संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की पुण्य तिथि को निर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर भाबर क्षेत्र के झंडीचौड़ स्थित रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कहा कि बाबा साहब ने संविधान के रूप में देश को एक पवित्र ग्रंथ भेंट किया, जो सर्वाेच्च मार्गदर्शक है। वक्ताओं ने कहा कि आज हम संविधान पढ़ने, समझने और आत्मसात करने का संकल्प दोहराएं, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय रावत, धीरेंद्र बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह रावत, अभिषेक अग्रवाल, ओमप्रकाश कोटला, रूपेंद्र सिंह नेगी और अमित नेगी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भी भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर को याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद डबराल, भक्त मोहन बिष्ट, कृष्ण चंद्र खंतवाल, रंजना रावत, रश्मि पटवाल, नीलम रावत, सुधा असवाल, भारत सिंह नेगी, रघुवीर सिंह, गोपाल सिंह गुसाईं, अमित राज सिंह, सुवेग जोशी, नईम अहमद, गुड्डू सिंह चौहान, दिलवर प्रताप, विनय नेगी, हरीश नेगी, दमयंती देवी, मनसेर सिंह, बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *