मकर संक्रांति पर दिव्यांगों को बांटे कंबल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
सिमलचौड़ स्थित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र में मकर संक्रांति पर 50 दिव्यांग जनों को कंबल वितरित किये गये। इस दौरान चिकित्सकों ने सामाजिक संस्थाओं से भी गरीब व असहाय परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।
शुक्रवार को को कंबल वितरित करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डा़ जयदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रदेशभर में कोरोना महामारी बड़ी तेजी से पैर पसार रही है, ऐसे में सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर अर्चना, अनुराधा, सतीश कोहली, मुकेश रावत, प्रेम बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *