रुद्रप्रयाग में 900 मीटर टनल का दूसरी तरफ से भी निर्माण शुरु

Spread the love

रुद्रप्रयाग। केदानाथ हाईवे पर जागतोली से पोखरी मोटर मार्ग 900 मीटर सुरंग के निर्माण को लेकर अब दूसरी तरफ से भी काम शुरू हो गया है। रविवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी के हाथों केदारनाथ हाईवे की तरफ जागतोली से भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू किया गया। इससे पहले एनएच लोनिवि द्वारा दिसम्बर प्रथम सप्ताह में कोटेश्वर मार्ग पर बेलनी के कुछ आगे सुरंग के लिए भूमि पूजन कर निर्माण शुरू किया गया। रविवार को रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने भूमि पूजन कर रुद्रप्रयाग में बनने वाली 900 मीटर सुरंग का दूसरी तरफ से भी निर्माण शुरू करवा दिया। 156 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट का निर्माण होगा। करीब ढाई साल में प्रोजेक्ट का निर्माण पूरा किया जाएगा। इस मौके पर विधायक भरत चौधरी ने कहा की टनल एवं पुल के निर्माण से केदारनाथ एवं बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग आपस मे जुड़ेंगे। साथ ही रुद्रप्रयाग मुख्यालय का यातायात सुगम होगा। और जनपद के विकास को नई गति मिलेगी। यह जनपद के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस उपलब्धि के लिए विधायक भरत चौधरी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समस्त जनपद वासियों की और से धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश उनियाल, नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंकवाण, पूर्व राज्य मंत्री देवेंद्र झिंकवाण, भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, सभासद सुरेंद्र रावत, उमा देवी मेवाल, भारत कंस्ट्रक्शन के प्रोजेक्ट मैनेजर अश्वनी कुमार, राष्ट्रीय राजमार्ग के ईई राजवीर सिंह सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *