जल्द हो आधुनिक बस अड्डे का निर्माण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मोटर नगर में जल्द अधुनिक बस अड्डा निर्माण की मांग की है। कहा कि वर्षों बाद भी उक्त भूमि पर केवल एक गड्ढा ही नजर आ रहा है। जबकि, पूर्व में क्षेत्रवासी कई बार बस अड्डा निर्माण की मांग उठा चुके हैं।
शुक्रवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने इस संबंध में महापौर हेमलता नेगी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि वर्षो पूर्व मोटर नगर में अधुनिक बस अड्डा निर्माण के नाम पर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था, लेकिन आज भी उक्त भूमि पर केवल एक गड्ढा ही नजर आ रहा है। बस अड्डा निर्माण कार्य समय से नहीं होने पर शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल होती जा रही है। यदि समय पर निर्माण कार्य पूरा हो जाता है तो इससे वाहनों के लिए पर्किंग का बेहतर स्थान भी मिल जाएगा।। परिषद ने आधुनिक बस अड्े का जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की है। इस मौके पर गोपाल कृष्ण बडथ्वाल, सीपी डोबरियाल, एसके नौगाई आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *