अत्याधुनिक बस अड्डे का जल्द हो निर्माण

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। पूर्व सैनिकों ने शासन-प्रशासन से मोटर नगर में अधूरे पड़े अत्याधुनिक बस अड्डे के निर्माण को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की है। अपर कालाबड़ में पूर्व सैनिक सेवा परिषद की आयोजित बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि कोटद्वारवासियों को अत्याधुनिक बस अड्डे का सपना दिखाकर उनके साथ खिलवाड़ किया गया है। कई वर्षों से अधर में लटका बस अड्डा इसकी गवाही दे रहा है। जब तक उक्त बस अड्डे का निर्माण शुरू नहीं हुआ था तो यह स्थल वाहनों की पार्किंग और अस्थायी बस अड्डे का काम कर रहा था। अब कार्यदायी एजेंसी की ओर से उक्त निर्माण कार्य को पूरा न करते हुए गड्डा बनाकर छोड़ दिया गया है। जिस कारण शहर में पार्किंग की समस्या उत्पन्न हो रही है। लेकिन शासन-प्रशासन इस ओर ध्यान देने को राजी नहीं है। बैठक में जीके बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, बलवान सिंह, अनूप बिष्ट, सुभाष कुकरेती, उमेद सिंह चौधरी, सीपी धूलिया, सूरवीर सिंह खेतवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *