ग्रामीणों को दी उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी

Spread the love

नैनीताल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला उपभोक्ता आयोग की ओर से रविवार को एक संयुक्त शिविर सातताल रोड स्थित डोब ल्वेशाल में आयोजित किया गया। इसमें सिविल जज सीनियर डिवीजन व प्राधिकरण सचिव पुनीत कुमार ने ग्रामीणों को महत्वपूर्ण जानकारी दी।
इससे पहले मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्राधिकरण सचिव व उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों का बैज अलंत कर पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। उपभोक्ता आयोग के अध्य्क्ष रमेश जायसवाल ने ग्रामीणों को उपभोक्ता अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि आयोग में कोई भी व्यक्ति केवल पत्र देकर भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में नशे व आए दिन बढ़ रही अवांछित गतिविधियों की वजह से ग्रामीणों व महिलाओं को हो रही परेशानी की जानकारी सिविल जज पुनीत कुमार को दी। इस पर उन्होंने तत्काल मौके पर ही भवाली व भीमताल पुलिस अधिकारियों को बुलाकर क्षेत्र में रात्रि के समय गश्त बढ़ाने, नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने व ग्रामीणों व ग्राफिक एरा विश्वद्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, डीजीसी रेवेन्यू राजेन्द्र कुमार पाठक, आयोग सदस्य विजय लक्ष्मी थापा, अधिवक्ता राजेन्द्र परगाई, शिवांशु जोशी, ग्राम प्रधान हेमा आर्या, मीना बिष्ट, भावना मेहरा, प्रगति जैन, वर्षा आर्या, सीमा सिंह, भवान बिष्ट, संजय आर्या, नंदकिशोर पांडे, सुनील कुमार, आशु चंदोला कंचन साह आयुष कुमार कबीर साह आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *