रसोई गैस के दाम बढ़ने से उपभोक्ताओं में गुस्सा

Spread the love

चमोली। घरेलू कुकिंग गैस सिलेंडर के दाम में फिर वृद्घि होने से आम उपभोक्ता नाराज है और गुस्से में हैं। बुधवार से घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य में 50 रुपए की वृद्घि हुई है। चमोली जिले के मुख्यालय गोपेश्वर में बुधवार को घरेलू सिलेंडर के दाम 1109 रूपये पर पहुंच गया। पहले इसका मूल्य 1059 था। सामाजिक कार्यकर्ता महादीप पंवार कहते हैं कि आम उपभोक्ता पर यह मूल्य वृद्घि अन्याय है। गोपेश्वर सुभाष नगर की गृहणी महिला देवेश्वरी, मीना रावत, पुष्पा देवी कहती हैं कि सरकार ने पहले राशन कार्ड वापस कराए अब गैस सिलेंडर के दाम फिर बढ़ा दिए। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में वृद्घि होने से कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। कांग्रेस नेता देवेन्द्र फर्स्वाण, अरविन्द नेगी, योगेन्द्र बिष्ट, संदीप झिंक्वाण ने कहा कि एक ओर आटा, दाल मंहगा हो गया। दूसरी तरफ सरकार ने फिर गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये। यह आम जनता पर महंगाई की मार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *