गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम होने से श्रीनगर में उपभोक्ता परेशान हैं। जानकारी के अनुसार जुलाई माह के शुरू से अभी तक गैस की किल्लत बनी हुई है। उपभोक्ता गैस बुकिंग तो करा रहे हैं लेकिन उन्हें पर्याप्त मात्रा में सिलिंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। श्रीनगर इंडेन गैस एजेंसी के अनुसार जुलाई माह के शुरू से ही गैस सिलिंडर की सुचारु आपूर्ति में व्यवधान हुआ है। एक ओर जहां प्रतिदिन एक ट्रक (288 सिलिंडर) व कॉमरशियल 24 सिलिंडर से भरा हुआ श्रीनगर पहुंचता था, वहीं अब दो दिन में एक ट्रक ही श्रीनगर पहुंच रहा है। सिलिंडर कम आपूर्ति होने से श्रीनगर क्षेत्र में रहने वाले लोगों को गैस बुकिंग करने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *