काफलीगैर में विद्युत आपूर्ति चरमराने से उपभोक्ता परेशान

Spread the love

बागेश्वर। ऊर्जा निगम के काफलीगैर केंद्र से धूराफाट और रिठागाड़ क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था संचालित होती है। उपकेंद्र से धूराफाट क्षेत्र के लोगों की पेयजल समस्या के समाधान के लिए पंपिंग योजना संचालित होती है। विद्युत आपूर्ति चरमराने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। पंपिंग योजना के सही से काम नहीं करने से लोग बिजली और पानी के लिए परेशान दिखे। उपभोक्ता पूरन सिंह रौतेला, गणेश मिश्रा,अशोक बिष्ट,जिपं सदस्य चंदन रावत, क्षेपं सदस्य कुंदन रावत, हरीश मेहता, पूरन सिंह असवाल, देवेंद्र सिंह मेहता ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *