कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की घोषणा के बाद भी पाबंदियां नहीं हटाई

Spread the love

चम्पावत। लाल इमली पड़ाव क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की घोषणा के बाद भी पाबंदियां नहीं हट सकी हैं। इससे क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि समय सीमा पूरी होने के बाद भी सील क्षेत्र से पाबंदी नहीं हटाई गई हैं। सोमवार को प्रशासन ने लाल इमली पड़ाव क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन से मुक्त करने की बात कही थी। जिसके बाद लोग सील इलाके से बैरिकेडिंग हटने का इंतजार करते रहे। लेकिन देर शाम तक पाबंदियां नहीं हटाई गई। जिससे लोगों में प्रशासन के खिलाफ रोष है। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि सोमवार को लाल इमली पड़ाव को कंटेनमेंट जोन से मुक्त होना था। लेकिन इस विषय में स्वास्थ्य विभाग से बात करने के बाद पता चला कि समयावधि में दो दिन का समय शेष है। इस कारण पाबंदियां हटाने का फैसला बदलना पड़ा। उन्होंने कहा कि जल्द ही लाल इमली पड़ाव क्षेत्र के लोगों को राहत दे दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *