गोल्डन कार्ड की विसंगतियों को लेकर पेंशनर्स का आंदोलन रहा जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन की रामगंगा शाखा का गोल्डन कार्ड में विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर आंदोलन जारी है। तहसील परिसर में आंदोलनकारी दसवें दिन भी धरने पर डटे रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। संगठन ने तय किया आंदोलन में स्थानीय गोल्डन कार्ड के अलावा स्थानीय मुद्दों को भी शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विश्वम्बर दत्त सती ने कहा सरकार को गोल्डन कार्ड के नाम पर वसूली बंद करनी होगी। अन्यथा की स्थिति में स्थानीय स्तर पर चल रहे आंदोलन में महंगाई और भ्रष्टाचार सहित अन्य क्षेत्रीय मुद्दों को भी शामिल कर वृहद रूप दिया जाएगा। संगठन के शाखा अध्यक्ष तुला सिंह तड़ियाल ने सरकार की अनदेखी पर गहरी नाराजगी जतायी। उन्होंने कहा आंदोलन को जन मुद्दों के साथ जोड़ा जाएगा। इस बात पर आश्चर्य जताया वर्तमान में गोल्डन कार्ड बनाने की प्रक्रिया बंद है, लेकिन इससे वंचित पेंशनरों से कटौती जारी रखी जा रही है। यहां महेंद्र सिंह उजाड़ी, गोपाल दत्त भट्ट, डीएस नेगी, जी डी जोशी, एस एस मावड़ी, यूडी सत्यबली, बालम सिंह बिष्ट, गोविंद बल्लभ मठपाल, हरी सिंह बिष्ट, मोहन चंद्र ध्यानी, राजेंद्र सिंह मनराल, मोहन सिंह नेगी, राम सिंह बिष्ट, कुंदन सिंह बिष्ट, मदन सिंह नेगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *