9वें दिन भी जारी रहा वंचित राज्य आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। वंचित राज्य आंदोलनकारियों का धरना-प्रदर्शन नौवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने शासन-प्रशासन पर वास्तविक आंदोलनकारियों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा राज्य गठन 21 वर्ष हो गए हैं, लेकिन उनकी सुध किसी ने नहीं ली। मंगलवार को जिलाध्यक्ष उमा पांडे के नेतृत्व में वंचित वंचित राज्य आंदोलनकारी टकाना स्थित रामलीला मैदान में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और बाद में धरने में बैठ गए। इस दौरान कांग्रेस नेता महेंद्र लुंठी ने भी वंचित राज्य आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने उनकी मांगों को जायज ठहराते हुए कहा कि सरकार को वंचित राज्य आंदोलनकारियों को सम्मान देना चाहिए। उन्होंने सरकार से चिन्हीकरण में आ रही समस्या को दूर करने की मांग की है। वहीं वंचित राज्य आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उन्हें सम्मान नहीं मिल जाता, वे धरने में डटे रहेंगे। बीते दिनों उन्होंने विधायक चंद्रा पंत के समक्ष भी अपनी मांगें रखी। विधायक ने उन्हें मुख्यमंत्री से वार्ता का आश्वासन दिया है। सभा का संचालन केंद्रीय प्रवक्ता किशोर पाठक ने किया।
ये रहे शामिल- सुभाष तिवारी, भगवान बल्लभ पंत, राजेंद्र प्रसाद, गोविन्द बोरा, राजेन्द्र जंग, भागीरथी पुनेड़ा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *