चमोली। पूर्व राज्य सभा सांसद और बदरीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के भूत पूर्व अध्यक्ष मनोहर कांत ध्यानी के देवस्थानम बोर्ड को भंग नहीं होने के कथित बयान पर विवाद हो गया है। बदरीनाथ में हक हकूकधारी,पंडा समाज समेत अन्य संगठनों ने मनोहर कान्त ध्यानी के विरोध में प्रदर्शन कर नारे बाजी कर आक्रोश जताया । ध्यानी के बयान के पर अनशनकारी व अन्य लोगों द्वारा ध्यानी के खिलाफ नारे लगाये । बद्रीनाथ व्यापार सभा के अध्यक्ष विनोद नवानी व सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र चौहान का कहना है कि पहले तो मनोहर कांत ध्यानी जनता व हकहकुक धारियों के बीच आकर ये बताएं कि कि हमारे अधिकार सुरक्षित रखा जा रहा है कि नहीं। इस अवसर पर विनोद नवानी , काशी पाल , विनोद डिमरी, सोमेश पावर , आलोक मेहता , राजेश मेहता व अन्य लोग उपस्थित रहे ।
वहीं दूसरी ओर, चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए दूसरे दिन भी बदरीनाथ में शनिवार को स्थानीय नव युवक सोमेश पावर,कन्हैया चौहान,सागर डांडी, सत्यम राणा,रोहित भंडारी व विनोद नवानी सहित 6 लोग क्रमिक अनशन पर बैठे। अनशनकारियों को तुलसी माला पहनाकर दूसरे दिन का क्रमिक अनशन शुरू किया गया। चारधाम हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांत्त कोठियाल ने भी फोन के माध्यम से अनशनकारियों के आंदोलन का समर्थन किया ।
स्थानीय जनता को संबोधित करते हुए व सरकार पर निशाना साधते हुए कोटियाल ने कहा कि सरकार के दोमुखे रवैया के चलते पहले तो देवस्थानम बोर्ड का गठन कर हक़ हकूकधारियो को परेशान किया जा रहा है। इस अवसर पर राजेश मेहता, विनोद डिमरी, कोशल भंडारी, मनदीप भंडारी,आलोक मेहता,विनीत पवार व अन्य लोग उपस्थित रहे ।