11 सूत्रीय मांगों को लेकर पर्यावरण मित्रों का धरना रहा जारी

Spread the love

अल्मोड़ा। ठेका प्रथा समाप्त करने समेत 11 सूत्रीय मांगों को लेकर पालिका दफ्तर में पर्यावरण मित्रों का धरना प्रदर्शन जारी है। तीसरे दिन गुरुवार को कर्मचारी धरने में बैठे। सरकार के खिलाफ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से 11 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर कर्मचारी शासन से गुहार लगा रहे है। बीते तीन दिनों से पालिका दफ्तर में कर्मचारी धरना प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन इसके बाद भी उनकी मांगों पर सरकार गौर नही कर रही है। जिससे कर्मचारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कहा कि कोरोना काल में जान जोखिम में डाल कर्मचारी पूरे मनोयोग से काम पर जुटे रहे। लेकिन इसके बाद भी कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। कर्मचारियों ने एक स्वर में जल्द मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *