12वें दिन भी जारी रहा मैस कर्मचारियों का क्रमिक अनशन

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट विपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान में मैस कर्मचारियों का क्रमिक अनशन 12वें रोज भी जारी रहा। शनिवार को गोपाल सिंह रावत एवं मदन सिंह रावत को माल्यापर्ण कर अनशन पर बैठाया गया। उपनल में समायोजित करने को लेकर मैस कर्मचारी पिछले 19 रोज से प्रशासनिक भवन के बाहर धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। संगठन के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शासन-प्रशासन की उपेक्षा जारी है। इससे साफ है कि आंदोलन को तेज करना होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। यहां गुलाब सिंह रावत, जीवन सिंह, दलीप रावत, रतन सिंह, सागर, बीरबल, जीवन राम, धनसिंह, नंदन प्रसाद, गोपाल सिंह, चम्पा देवी, कविता, गीता देवी, लता देवी, पुष्पा देवी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *