दफौट क्षेत्र के रतमोली के पास दरक रही लगातार पहाड़ी

Spread the love

बागेश्वर। जिला मुख्यालय के द्वारिकाछीना के बाद अब दफौट क्षेत्र के रतमोली के पास पहाड़ी दरक रही है। द्वारिकाछीना में भूस्खलन से कई लोग परेशान रहे। आज भी भूस्खलन का दंश बारिश के दिनों में लोग झेलते हैं। यही आलम सड़क निर्माण के बाद रतमोली में होने लगा है। यहां लगाताार पहाड़ी दरक रही है। इससे नीचे रह रहे ग्रामीणों को खतरा होने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से भूगर्व विभाग से सर्वे कराकर सुरक्षा की मांग की है।
दफौट क्षेत्र के विभिन्न पहले सड़क नहीं होने से परेशान थे, तब उन्हें मीलों पैदल चलना पड़ता था। अब यातायात से क्षेत्र को जोड़ने के लिए सड़क बन रही है, रतमोली के पास सड़क निर्माण के बाद पहाड़ी से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे ग्रामीण चिंतित है। गांव के समीप सड़क निर्माण के बाद ग्रामीण भयभीत है। ग्रामीणों ने गांव के पास पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन से जानमाल का खतरा बताया। उन्होंने बरसात के दिनों में हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए भूगर्भीय सर्वेक्षण कर सुरक्षित स्थान से सड़क निर्माण की मांग की है। गांव के पूर्व प्रधान पुष्कर सिंह, धन सिंह, गोपाल सिंह, रणजीत सिंह, पुष्पा देवी,लक्ष्मी देवी ने गांव के पास सड़क निर्माण के बाद भूस्खलन से जलश्रोत भी सूखने लगे हैं। उनके खेत खलिहान नष्ट हो रहे हैं। भविष्य में क्षेत्र में बड़ी आपदा का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इसकी जांच कर सुरक्षित स्थान से दोबारा सर्वे कराकर सड़क निर्माण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *