छत से गिरकर ठेकेदार घायल

Spread the love

नैनीताल। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को ठेकेदार यूनुस छत पर काम का निरीक्षण कर रहा था कि इस बीच उसका पैर फिसला और वह छत से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल के ड़ नेहल ने बताया कि सिर में चोट आने के कारण उसकी हालत गंभीर है। इस कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *