ठेकेदारों ने लगाया शोषण का आरोप, प्रदर्शन

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जल जीवन मिशन के कार्यों में कार्यरत ठेकेदारों ने एक अफसर पर कार्य के अनुरूप कमीशन मांगने का आरोप लगाने के साथ ही उनके तबादले की मांग को लेकर जल निगम कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर ठेकेदारों ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्य करा रहे ठेकेदारों का उच्च अधिकारी शोषण कर रहे हैं। वर्तमान में निर्माण शाखा में कार्यरत अफसर ठेकेदारों से कार्य के अनुरूप कमीशन की मांग कर रहे हैं। कहा कि इसकी शिकायत वे पूर्व में अधिशासी अभियंता पौड़ी, जिलाधिकारी पौड़ी और सीएम पोर्टल पर दर्ज करा चुके हैं। वे उक्त अधिकारी के तबादले की मांग भी लंबे समय से करते आ रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ठेकेदारों ने मांग की कि उक्त अधिकारी के जांच के दायरे में होने के कारण उनका तबादला किया जाना चाहिए और बाहरी प्रदेशों के ठेकेदार, जो निर्माण शाखा में कार्य कर रहे हैं, उनके अनुभव की जांच भी की जानी चाहिए। धरने को यूकेडी के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण ने भी अपना समर्थन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *