वन निगम के ठेकेदार और ट्रांसपोर्टरों ने किया धरना प्रदर्शन

Spread the love

रुद्रपुर। रविवार को वन निगम के ठेकेदार और ट्रांसपोर्टरों ने वन निगम कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया और वन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आरोप था कि पिछले कई सालों से वह लगातार वन निगम से रोड बनाने की मांग करते चले आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसका खामियाजा ट्रक ड्राइवरों को और ठेकेदारों को उठाना पड़ता है। गौरतलब है कि खटीमा डिपो में हर महीने 12 और 22 तारीख को वन निगम की लकड़ी का नीलाम होता है। जिसमें ठेकेदार नीलाम में खरीदी गई लकड़ी ट्रकों से लेकर जाते हैं। इस नीलाम की लकड़ी को ले जाने के लिए वन निगम का रास्ता काफी गड्ढों से भरा और पानी से भरा है। जिसमें अक्सर गाड़ियां पलट जाती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *