सड़क पर निर्माण सामग्री रखने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान

Spread the love

अल्मोड़ा। जनसुविधा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार, 12 अप्रैल 2026 को धारानौला क्षेत्र में पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान सड़क पर निर्माण सामग्री रखकर मार्ग बाधित करने वाले ठेकेदार पर जुर्माना लगाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में चौकी प्रभारी धारानौला आनंद बल्लभ कश्मीर ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान तल्ला दन्या निवासी ठेकेदार सिराजुद्दीन द्वारा सड़क पर निर्माण सामग्री रखे जाने से आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर 10 हजार रुपये का चालान किया। साथ ही सड़क से निर्माण सामग्री हटवाकर मार्ग को सुचारू कराया गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को भविष्य में सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण न करने की सख्त हिदायत दी है और स्पष्ट किया है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *