शिक्षक दिवस में उत्कृष्ट कार्य करने पर शिक्षकों सहित 15 लोगों को किया सम्मानित

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार। शिक्षक दिवस के अवसर पर वीर चंद्र सिंह गढ़वाल उत्थान सेवा समिति ने शिक्षा, विज्ञान, नशा, प्रशासनिक सेवा, सामाजिक कार्य, साहित्य, खेल सहित अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 लोगों को सम्मानित किया गया।
नगर निगम के ऑडिटोरियम में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय प्रौद्योगिक संस्थान उत्तराखण्ड के कुल सचिव डॉ. प्रभाकरमणी काला एवं मंडलीय अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मंडल महावीर सिंह बिष्ट, समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि आज के युवा वर्ग को डा. राधाकृष्णन के जीवन से प्ररेणा लेते हुए अपने कार्यों को देश को समर्पित करना चाहिए। शिक्षा ही देश के सर्वागीण विकास में समग्र योगदान देती है। समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने कहा कि डा़ सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने एक साधारण परिवार में जन्म लेकर अपनी बुद्घिमता से देश को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे देश की रीढ़ है जो कि युवाओं को सुसंस्कृत, संस्कारी व राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का पाठ पढ़ाते है। कार्यक्रम में अपर शिक्षा निदेशक गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल महावीर सिंह बिष्ट को राजकीय प्रशासनिक कार्य के साथ नशा मुक्त उत्तराखण्ड संस्कार युक्त उत्तराखण्ड, श्रीमती बीना मित्तल राजकीय प्रशासनिक कार्य, डॉ. शैलेंद्र प्रकाश मधवाल को विज्ञान, पुष्कर सिंह नेगी को सामाजिक कार्य एनएसएस, केशर सिंह असवाल को स्काउट एण्ड गाइड, सुनील रावत को खेल, श्रीमती रेनू गौड़ को साहित्य, सुरदीप गुसांई को उदघोषक, विनोद पंत को उत्कृष्ट क्रीड़ा समन्वयक, अरूण कुकरेती को पर्यावरण, राकेश तिवारी को तकनीकी शिक्षा, दलजीत सिंह को स्वास्थ्य एवं रक्तदान, इंद्रमोहन जखमोला पूर्व क्रीड़ा समन्वयक, धीरेंद्र सिंह रावत पूर्ण जिला क्रीड़ा समन्वयक, दिनेश कुकरेती को कोविड के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुरदीप गुसांई, संजीव चंद्र ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रीमती अनीता आर्यं, गजेंद्र मोहन धस्माना, अमित भारद्घाज, वीरेन्द्र रावत, विजय पोखरियाल, मोहन सिंह नेगी, जितेंद्र बेबनी, शांता बमराडा, गौरव घिल्डियाल, सुरेश शर्मा, अनुराग कोटनाला, देवू गुसांई, जयदेव बिष्ट, मुकेश रावत, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *