प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित किया

Spread the love

नई टिहरी। वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली उत्तराखण्ड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के षि विज्ञान केन्द्र रानीचौरी में प्रगतिशील महिला किसानों को सम्मानित करने का काम किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन मठियाली गांव में किया गया। अध्यक्षता ग्राम प्रधान विमला देवी ने की।
केवीके के डा आलोक येवले ने षि विज्ञान केंद्र रानीचौरी ने मृदा संरक्षण फसल अवशेष प्रबंधन के बारे में इस मौके पर जानकारी दी। महिला किसानों से खेती के महव, समानता एवं सशक्तिकरण के विषय चर्चा करते हुये कहा कि महिला किसान भी बेहतर कर मुकाम बना सकती हैं। खेती का वैज्ञानिक तरीके से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। नवीन तड़ियाल ने एकीत फसल प्रबंधन साथ ही जैविक खेती की पद्घति के बारे में बताया कार्यक्रम में तकनीकी अधिकारी उदय सिंह ने मृदा स्वास्थ का कार्ड योजनाएं के बारे में बताया साथ ही षि विभाग की चलायी जा रही विभिन्न योजनाएं की जानकारी साझा की। कार्यक्रम सोना देवी और सुशीला देवी को खेती में किये गए बेहतर प्रयासों के लिए पुरस्त किया गया। कार्यक्रम में नीलमदेवी, प्रभा देवी, पार्वती देवी कमला देवी, संदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *