बेटियों के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करें-डा़ निशंक

Spread the love

हरिद्वार। हरिद्वार सांसद डा़रमेश पोखरिया निशंक ने कहा कि देश के विकास के लिए बेटियों का शिक्षित होना जरूरी है। जहां बेटियां पढ़ेंगी वहां विकास भी बढ़ेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेसडर डा़मनु शिवपुरी के कनखल स्थित आवास पर पहुंचे डा़निशंक ने नई शिक्षा नीति की भी जानकारी दी और डा़मनु शिवपुरी द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि लोगों को अभियान से जुड़कर समाज में शिक्षा का प्रचार प्रसार और बेटियों के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करना चाहिए। इस दौरान डा़निशंक ने साहित्य व काव्य गतिविधियों से जुड़े लोगों को हरिद्वार में हिन्दी साहित्य को और अधिक समृद्घ करने और उदीयमान साहित्यकारों की साहित्य समझ और उनके लेखन को समाज में उचित स्थान दिलाने के लिए प्रत्येक माह काव्य गोष्ठी आयोजित करने का सुझाव भी दिया। डा़मनु शिवपुरी ने कहा कि बेटियां देश के विकास की नींव हैं। सबका दायित्व है कि विभिन्न माध्यमों से समाज को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संबंध में जागरूक करें। ताकि लोगों की सोच में बदलाव आए। इसके पूर्व डा़मनु शिवपुरी, मधुर मोहन शर्मा एवम् परिवार द्वारा डा़निशंक का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि, भाजपा जिला अध्यक्ष डाज़यपाल सिंह चौहान, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल अरोड़ा, लक्सर नगर पालिका चेयरमैन अमरीश गर्ग, पार्षद योगेन्द्र अग्रवाल ,अंकुर पालीवाल, मधुर मोहन, पारिजात साहित्यिक संस्था, श्री गंगा सभा तथा समाज सेवी संस्थाओं से जुड़े सुभाष मलिक, साधुराम पल्लव, प्रेमशंकर शर्मा, जमुना शिवपुरी, अभिनन्दन अभि रसमय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *