काबू कार पेड़ से टकराई, दो घायल

Spread the love

काशीपुर। रविवार को नैनीताल रोड स्थित संत निरंकारी भवन के समीप एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कार में सवार 2 लोग घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बाजपुर लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यूपी संभल से एक कार में सवार तीन लोग बाजपुर के ग्राम बरहैनी में शादी समारोह में जा रहे थे। नैनीताल मार्ग पर स्थित संत निरंकारी भवन के समीप मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के चलते कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इससे कार में सवार 2 लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक को चोट नहीं आई। 108 एंबुलेंस से घायलों को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *