चमोली()। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए शिक्षा विभाग की ओर से जनपद में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। कंट्रोल रूम में 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं की तैनाती की गई है। यह कंट्रोल रूम अवकाश के दिन भी खुला रहेगा और शिक्षक-शिक्षिकाएं तैनात रहेेंगे। ताकि वे बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित हर गतिविधियों पर नजर रखेंगे और आंकड़े एकत्र करेंगे। 21 फरवरी से 20 मार्च तक उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाएं हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए सीईओ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाएं बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, संबंधित शिक्षकों की ड्यूटी, परीक्षा संपन्न होने के बाद कॉपी जमा होने, परीक्षा से संबंधित दिक्कतों की सूचना सहित अन्य सूचनाओं का संकलन करेगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए शिक्षा विभाग तैयार है। सभी संबंधित कर्मचारियों, शिक्षक शिक्षिकाओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।
सीईओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण: कर्णप्रयाग। मंगलवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने राइंका कर्णप्रयाग, राबाइंका कर्णप्रयाग, राइंका जाख और राइंका सिदोली के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कक्षा कक्ष, विद्यालय परिसर, परीक्षा कक्ष आदि जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि सभी सेंटरों में परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हो रही हैं।