जयपुर , राजस्थान के जयपुर में पथराव की घटना सामने आई है। राजधानी के चौमूं इलाके में मस्जिद के बाहर से पत्थर हटाने को लेकर बवाल हुआ है। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। हालात से निपटने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज करके हालात को कंट्रोल किया।
बस स्टैंड के पास मस्जिद के बाद पत्थर पड़े थे, जिसे मुस्लिम समुदाय की सहमति के बाद हटाया जा रहा था। तभी अचानक लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। बड़ी संख्या में इक_ा लोगों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। तभी देखते ही देखते पुलिस टीम पर पत्थरबाजी होने लगी। पथराव के वक्त उपद्रवियों द्वारा बोतलें भी फेंकी गईं।
हालात का काबू करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस और लाठीचार्ज किया। फिलहाल हालात पुलिस के कंट्रोल में है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इलाके में तनाव को देखते हुए 24 घंटे के लिए चौमूं में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है। सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।