पौड़ी जिले में पांच दरोगाओं के तबादले

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
एसएसपी पौड़ी ने पांच उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। कमलेश शर्मा को थानाध्यक्ष रिखणीखाल का दायित्यव दिया गया है। जबकि दीपक तिवाड़ी को बाजार चौकी प्रभारी श्रीनगर की जिम्मेदारी दी गई है।
पुलिस मुख्यालय पौड़ी में एसएसपी पी. रेणुका देवी ने पांच उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। एसएसपी रेणुका देवी ने तबादला आदेश जारी करते हुए उपनिरीक्षको को तत्काल नवीन तैनाती पर पदभार संभालने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष रिखणीखाल प्रमोद कुमार शाह को थाना कोटद्वार और चौकी प्रभारी कलालघाटी कोटद्वार कमलेश शर्मा को एसओ रिखणीखाल बनाया गया है। पीआरओ एसएसपी प्रद्युमन सिंह नेगी को चौकी प्रभारी कलालघाटी, थाना कोटद्वार से दीपक तिवाड़ी को बाजार चौकी प्रभारी श्रीनगर और पुलिस लाइन पौड़ी से एसआई अजीत डबराल को थाना श्रीनगर भेजा गया है। एसएसपी रेणुका देवी ने कहा कि सभी अधिकारियों को तत्काल नवीन नियुक्ति स्थलों पर तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *