सहकारिता किसानों की आय बढ़ाने में करेगा मदद

Spread the love

बागेश्वर। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों की बैठक में विकास परियोजनाओं से किसानों की आय दोगुनी करने और आत्मनिर्भर बनाने पर मंथन हुआ। ताकि गांवों से पलायन भी रोका जा सके। विकास खंड सभागार पर हुई बैठक में ब्लक प्रमुख गोविंद दानू ने कहा कि सरकारिता किसानों की आय दोगुनी करेगी। वह आत्मनिर्भर बनेंगे और गांवों से पलायन भी रुकेगा। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले किसानों को खेती के लिए एक लाख रुपये दिया जा रहा है। इसके अलावा पशुपालन, जड़ीबूटी, मशरूम, संगध पादप, मसाला, दुग्ध, मत्सय, मुर्गी पालन, सब्जी, जैविक खेली, पालीहाउस आदि के लिए तीन लाख और स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रुपये तक कााण ब्याज रहित प्रदान किया जा रहा हे। कपकोट के किसानों के लिए 45 करोड़ 84 लाख रुपये स्वीत हैं। उन्होंने कहा कि किसान योजनाओं का लाभ उठाएं और आय दोगुनी करें। इस दौरान एडीओ जीएस पोखरिया, विक्रम चंद्र, सुरेश जोशी, खीम राम, उमेश जोशी, वीरेंद्र राठौर, राजेंद्र राम, चंदन गिरी, शेखर चंद्र तिवारी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *