बच्चों को वितरित की कापियां

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : शिक्षा परामर्श केंद्र सतपुली (द न्यू होप सोसायटी) के तत्वावधान में सोमवार को राजकीय प्राथमिक विद्यालय सतपुली के छात्र-छात्राओं को कापियां वितरित की गयी। केन्द्र के प्रबन्धक डॉ विजेन्द्र सिंह ने कहा कि शिक्षा से ही समाज में परिवर्तन आता है, जैसी शिक्षा होगी वैसा ही हमारा समाज होगा। डॉ. लता महासचिव सतगुरु कृपा माता सावित्री देवी ने जरूरत मंद बच्चों को शिक्षण सामग्री उपलब्ध करवाने हेतु ट्रस्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार का सहयोग बच्चों की शिक्षा हेतु महत्त्वपूर्ण है। कहा कि शिक्षा एक ऐसा गहना है जिसे कभी भी चुराया नहीं जा सकता। शिक्षा हासिल कर व्यक्ति अपना मुकाम हासिल कर सकता है। डॉ. विजेन्द्र सिंह ने कहा कि शीघ्र ही व्यापक स्तर पर छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा परामर्श सत्र का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *