पराग के ट्विटर का सीईओ बनने पर लगा बधाइयों का तांता

Spread the love

भारतीय मूल के पराग अग्र्रवाल ने संभाली ट््िवटर की कमान
नई दिल्ली, एजेंसी : भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। पराग अग्रवाल के हाथों में ट्विटर की कमान आने के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लगा है। दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।
बता दें कि सोमवार को ट्विटर के सीईओ जैक डॉर्सी ने पराग को ट्विटर की कमान देने का एलान किया और ट्विटर से इस्तीफा देने की घोषणा की। इसके बाद पराग अग्रवाल को ढेरों बधाइयां मिल रही हैं और दुनिया के सबसे अमीर इंसान एलन मस्क से लेकर भारत के दिग्गज इंडस्ट्रियलिस्ट आनंद महिंद्रा ने बधाई के ट्वीट किए। हालांकि आनंद महिंद्रा ने ट्वीट में कुछ ऐसा लिखा है जो अनोखा है और मौजूदा काल को बताने वाला साबित हो रहा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं और अपने अलग अंदाज में ट्वीट करने के लिए भी जाने जाते हैं। पराग अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ पद पर काबिज होने के बाद भी उन्होंने अलग अंदाज में उन्हें बधाई दी। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि यह एक ऐसी महामारी है जिसके बारे में हमें यह कहते हुए खुशी और गर्व हो रहा है कि इसकी उत्पत्ति भारत में हुई है। यह भारतीय सीईओ वायरस है और इसके खिलाफ कोई टीका नहीं है। पराग अग्रवाल को बधाई।
बाक्स
मस्क बोले- भारतीय टैलेंट से अमेरिका को फायदा
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और स्पेसएक्स व टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने भी भारतीय टैलेंट को सराहा है। उन्होंने ट्विटर के नए सीईओ भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को बधाई संदेश देते हुए कहा कि भारतीय टैलेंट से अमेरिका को काफी फायदा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *