जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोर आफ सिगनल्स के गौरव सेनानियों व वीर नारियों ने 115वां कोर दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान वीर सैनिकों के योगदान को भी याद किया गया।
आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ लेफ्टिनेंट कर्नल (अ.प्रा) बीएस गुसांई ने किया। सर्वप्रथम वीर नारियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात बीपीएस रावत ने कोर आफ सिगनल्स के बारे में जानकारी दी, किस प्रकार से युद्ध के समय में कोर आफ सिगनल्स किस प्रकार से कार्य करता है। कहा कि कोर आफ सिगनल्स की युद्ध मे महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा कि किसी भी युद्ध को कोर आफ सिगनल्स की सहायता के बगैर नहीं जीता जा सकता है। कार्यक्रम में गढ़वाली लोक गीतों पर शानदार नृत्य की प्रस्तिुयां दी गई। कार्यक्रम में मनोरंजन के लिए लेमन रेस, सुईधागा रेस, कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीबी ध्यानी, परवीन द्विवेदी, जयवीर सिंह रावत, महानंद ध्यानी, सुनील रावत, हरीश कुकशाल, गोपाल जखमोला, रिपुदमन सिंह, गोविंद सिंह मौजूद रहे।