कोटद्वार में कोरोना कफ्र्यू की मियाद सोमवार 3 मई सुबह पांच बजे तक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा विगत 26 अप्रैल से लागू किया गया कोरोना कफ्र्यू की मियाद कल सोमवार 3 मई की सुबह पांच बजे तक है। इसको आगे बढ़ाया जायेगा या नही इस मामले में जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अभी कोई भी आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।
ज्ञातव्य हो कि कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र सिगड्डी से लेकर सनेह तक में कोरोना की बढ़ती दूसरी लहर को रोकने के लिए जिला मजिस्ट्रेट गढ़वाल द्वारा विगत 25 अप्रैल को आदेश जारी कर कहा गया था कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के नगर निगम क्षेत्र कोटद्वार एवं नगर पंचायत जौंक स्वर्गाश्रम में 26 अप्रैल की सांय 7 बजे से 3 मई सोमवार सुबह पांच बजे तक कोरोना कफ्र्यू एवं धारा 144 लागू की जाती है। जिसके लागू होने पर कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में गिरावट देखी गई है। इधर, सोमवार 3 मई से कोरोना कफ्र्यू एवं धारा 144 के हटने के बाद फिर कोरोना संक्रमण की संभावना बढ़ सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *