कोरोना वैक्सिन न लगने से युवाओं में निराशा

Spread the love

चम्पावत। लोहाघाट और बाराकोट ब्लाक में शनिवार को 18 उम्र से ज्यादा आयु के युवाओं को लगने वाली कोरोना वैक्सिन न लगने से युवाओं में खासी नाराजगी देखी गई। युवा रजत राय, विवेक चन्द्र, सुनील कुमार आदि ने कहा कि वह तीन दिन से ऑनलाइन पोर्टल के सहारे रजिस्ट्रेशन कर रहे थे , लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो पाया। युवाओं ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को पूर्व से ही तैयारियां कर लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि वह शनिवार को अस्पताल भी आए लेकिन वहां पर भी युवाओं को वैक्सीन नहीं लग पाई। उपजिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि पोर्टल न चलने के कारण अभी दिक्कतें आ रही हैं। जल्द ही युवाओं को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *