कोरोना ड्यूटी कर चुके फार्मासिस्ट को सम्मान राशि देने की मांग की

Spread the love

चम्पावत। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने कोरोना ड्यूटी कर चुके फार्मासिस्ट को 11 हजार की सम्मान राशि देने की मांग की है। संगठन जिलाध्यक्ष सुरेश जोशी और जिला मंत्री मनोज आर्या का कहना है कि कोरोना काल में फार्मासिस्टों ने आइसोलेशन सेंटर, होम आइसोलेशन, कोविड चेक पोस्ट समेत तमाम मोर्चे पर ड्यूटी दी। इसके अलावा कोरोना संक्रमितों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया। इसी को देखते हुए संगठन ने फार्मासिस्टों को सम्मान राशि देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *