चमोली में मतदान के दौरान रखा गया कोरोना गाइडलाइन का ख्याल

Spread the love

चमोली। चमोली जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर मतदान के अवसर पर कोरोना गाइडलाइन और निर्देशों का ख्याल रखा गया। मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा कर्मियों, मतदान कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग की टीम, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां सुरक्षा को लेकर सतर्क दिखीं। मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई और ईवीएम के बटन स्पर्श के लिए ग्लब्स मतदाताओं को दिए गए। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा़ एसपी कुड़ियाल ने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों पर कोरोना प्रोटोकल का पालन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *