रिहाई से पहले कैदी निकले कोरोना संक्रमित, जेल में हड़कंप

Spread the love

देहरादून। सुद्धोवाला जेल में एक कैदी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि दो अन्य कैदियों में भी कोरोना संक्रमण के लक्षण पाये गए है। इससे जेल के बाकी कैदियों और स्टाफ में हड़कंप की स्थिति है। संक्रमित कैदियों को दून अस्पताल में भर्ती किया गया है। जेल अधीक्षक आरएस कोठारी ने बताया कि कल एक कैदी को रिहा किया गया था, जो संक्रमित था तो वहीं आज रिहा किए गए 23 कैदियों में से दो और कैदी संक्रमित पाये गए है। हाई कोर्ट का आदेश है कि रिहा करने से पहले कैदी की कोरोना जांच अवश्य कराई जाए। इसी आदेश के अनुपालन में कैदी की जांच कराई गई तो पता चला कि वह कोरोना संक्रमित है। इसके बाद कैदी को एंबुलेंस से दून अस्पताल पहुंचाया गया। एहतियात के तौर पर आज पूरे जेल परिसर को सैनिटाइज किया गया। कोरोना की दूसरी लहर में जेल के भीतर संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आने से अब तक सुद्धोवाला जेल प्रबंधन सुकून में था। कोरोना के पहले चरण में यहां कई कैदी कोरोना की चपेट में आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *