कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत

Spread the love

चम्पावत। चम्पावत में कोरोना संक्रमित दो महिलाओं की मौत हो गई। एक ने निजी अस्पताल और एक ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। राजस्व निरीक्षक राजीव मेहरा ने बताया कि टनकपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती रीता शर्मा (56) पत्नी राकेश शर्मा निवासी दिल्ली को बुधवार रात साढ़े बारह बजे भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उधर जिला अस्पताल के नोडल अधिकारी डॉ.शोभित तिवारी ने बताया कि गड़कोट, चम्पावत निवासी 76 वर्षीय महिला चंचला देवी को बुधवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया कि बुजुर्ग महिला को निमोनिया था। उनका आक्सीजन रेट काफी कम था। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान रात में चंचला देवी की मौत हो गई। उधर तहसीलदार ज्योति नपलच्याल ने बताया कि दोनों मृतकों का प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार कर दिया गया। यहां राजस्व उपनिरीक्षक राजीव मेहरा, अमित सिपाल, बलवंत सिंह, सभासद रोहित बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *