पौड़ी गढ़वाल में कोरोना संक्रमित युवक की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
नगर क्षेत्र में लगातार कोरोना के बढ़ते मामलों के साथ ही मौतों का आकंडा भी बढ़ने लगा है। प्रत्येक दिन एक कोविड़-19 से संक्रमित मरीज की मौत की पुष्टि हो रही है। बेस चिकित्सालय श्रीनगर में कोरोना से 34 वर्षीय युवक की मौत हुई। मेडिकल कॉलेज के पीआरओं अरूण बडोनी ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 34 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह दम तोड दिया। युवक 18 अप्रैल को बेस चिकित्सालय श्रीकोट में रैपिड़ रिपोर्ट मेंं पॉजिटिव मिलने के बाद कोविड़ वार्ड में भर्ती हुआ था। सांस में दिक्कत होने के चलते मरीज को आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। बुधवार सांय को कोरोना संक्रमित युवक ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *