कोरोना के 19 नए मरीज मिले

Spread the love

हरिद्वार। जिले में बुधवार को कोरोना के 19 नए मरीज मिले। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर अब 9773 हो गयी है। जबकि एक्टिव कंटेन्मेंट जोन 18 पर ही स्थिर हैं। बुधवार को 15 लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से घर भेज दिए गए। जिले के विभिन्न कोविड केयर सेंटर में 76 कोरोना संक्रमित भर्ती हैं जिनका उपचार जारी है। 4822 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अबतक 143924 लोगों की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी जा चुकी है।
लंबित रिपोर्ट की संख्या में इजाफा
कोरोना टेस्टिंग के लिए लिए जा रहे सैंपल की रिपोर्ट आने में अब देरी हो रही है जिसके चलते लंबित रिपोर्ट का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में अभी भी 4822 लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपनी सैंपलिंग तो करा ली है लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी अब तक इनको रिपोर्ट नहीं मिल पाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *