रामनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव 10प्रवासी लापता, हड़कंप मचा

Spread the love

नैनीताल। रामनगर क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव दस प्रवासी लापता हो गए। ऐसे में प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। प्रशासन को उनका पता नहीं चल पा रहा है। मोबाइल से भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। इधर शनिवार को 46 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अकेले तीन दिन के भीतर 175 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं। रामनगर में बीते दिनों अलग-अलग जगह के दस लोगों ने कोरोना की जांच कराई थी। कोविड कार्यालय में उनके नाम पते व मोबाइल नंबर दर्ज किए गए थे। एक दिन पहले उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जब कोविड सेंटर से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया गया तो सभी के मोबाइल बंद मिले। उनके पते भी कंफर्म नहीं हो पा रहे हैं। कोरोना पॉजिटिव लोगों के गायब होने से अन्य लोगों को भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है। कोविड के नोडल अधिकारी प्रशांत कौशिक ने बताया कि दस लोगों का पता नहीं चल पा रहा है। वह कोरोना पॉजिटिव आए थे। प्रशासन व पुलिस को लापता लोगों के बारे में बाबत जानकारी दे दी गई है। उनका पता लगाने का प्रयास चल रहा है। उनका पता चलने के बाद उन पर कार्रवाई की जाएगी। इधर शनिवार को दिल्ली से आए अलग-अलग जगह के 46 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते दिनों दिल्ली से रोडवेज बस से आए प्रवासियों की जांच की गई थी। इसमें 31 रामनगर क्षेत्र तथा 15 पौड़ी, बेतालघाट, हल्द्वानी के प्रवासी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *