कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग महिला की मौत

Spread the love

अल्मोड़ा। कोविड अस्पताल बेस में भर्ती एक बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव महिला ने रविवार को दम तोड़ दिया। बुजुर्ग महिला 28 अक्तूबर से बेस अस्पताल में भर्ती थी। जहां उसका उपचार चल रहा था। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार रानीखेत निवासी एक 74 वर्षीय बुजुर्ग महिला में बीते 28 अक्तूबर को कोरोना की पुष्टि की गई थी। कोरोना पुष्टि होने के बाद बुजुर्ग महिला को यहां बेस अस्पताल में आइसोलेट कर उसका इलाज किया जा रहा है। लेकिन रविवार को अचानक बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ गई। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। अस्पताल के पीएमएस डॉ. एचसी गढ़कोटी ने बताया कि बुजुर्ग महिला का उपचार किया जा रहा था। अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। ज्यादा दिक्कत होने के बाद बुजुर्ग महिला को रेफर किया जा रहा था। लेकिन इससे पहले ही बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि महिला को बचाने की काफी कोशिश की गई। लेकिन सांस लेने में अधिक दिक्कत होने के बाद महिला ने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *