कोरोना संक्रमण को लेकर जिला निगरानी समित ने चंबा नगर पालिका को दिए निर्देश

Spread the love

नई टिहरी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर टिहरी में कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने तथा बचाव हेतु गठित जिला निगरानी समिति ने चंबा नगर पालिका को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पालिका से कोरोना संक्रमण नियंत्रण हेतु प्रभावी कदम उठाने को कहा। चंबा नगर पालिका क्षेत्र में कोविड-19 संक्रमण के बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला निगरानी समिति ने नगर पालिका चंबा को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी के दिन पालिका ने बाजार में सेनेटाइजेशन को सघन अभियान चलाएं। समिति के निर्देशों पर चंबा नगर पालिका के प्रवेश द्वारा पर थर्मल स्क्रीनिंग का कार्य हेतु 2 कर्मचारियों को तैनात किए गए। साथ ही पालिका के सभी कर्मचारियों को सेनेटाइजर, मास्क, गलब्स, फेस कवर उपलब्ध कराने को कहा गया। समिति के सदस्य सिविल जज अशोक कुमार तथा एसोसिएशन अध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट ने संपूर्ण निकाय क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बचाव हेतु सभी प्रयास करने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष दर्मियान सिंह सजवाण ने कहा कि सभी व्यापारियों को दुकानों में कोरोना संक्रमण बचाव हेतु दिशा-निर्देश लगाने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *