कोरोना संक्रमण के चलते कन्या पूजन कार्यक्रम स्थगित

Spread the love

चम्पावत। कोरोना संक्रमण को देखते हुए लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच ने राम नवमी के दिन आयोजित होने वाला 108 कन्याओं का पूजन कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।शुक्रवार को बाराकोट स्थित मां भगवती मंदिर लड़ीधुरा में नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता और रमेश चंद्र जोशी के संचालन में हुई बैठक में निर्णय लिया कि रामनवमी को आयोजित होने वाला 108 कन्याओं का कन्या पूजन स्थगित किया जाएगा। अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि विगत कई वर्षों से रामनवमी को 108 कन्याओं का पूजन और भंडारे का आयोजन किया जाता रहा है। इस साल कोरोना संक्रमण देखते हुए आयोजन निरस्त किया गया है। जोशी ने बताया कि इस दिन सुंदर कांड का आयोजन किया गया जाएगा। बैठक में मुख्य पुजारी मदन जोशी, नारायण दत्त जोशी, परमानंद जोशी, रणजीत सिंह अधिकारी, कल्याण सिंह अधिकारी, प्रकाश से अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, नवीन चंद्र जोशी, देवेंद्र सिंह अधिकारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *