यूपी समेत 6 चुनावी राज्यों में कोरोना अभी भी चिंता का विषय, स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेताया

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और चुनावी राज्य उत्तर प्रदेश में अभी भी कोरोना चिंता का विषय बना हुआ है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज कहा कि इन राज्यों में केंद्रीय स्वास्थ्य दल भेजे गए हैं और स्थिति की समीक्षा की जा रही है।
महाराष्ट्र में 22 प्रतिशत की सकारात्मकता दर दर्ज की गई है। वहीं, कर्नाटक में सकारात्मकता दर चार सप्ताह पहले 0़5 प्रतिशत से बढ़कर 15 प्रतिशत हो गई है। तमिलनाडु और केरल में सकारात्मकता दर क्रमश: 20 प्रतिशत और 32 प्रतिशत तक थी। दिल्ली में 30 प्रतिशत सकारात्मकता दर दर्ज की गई है और उत्तर प्रदेश में 6 प्रतिशत से अधिक सकारात्मकता दर दर्ज की गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने प्रेस कन्फ्रेंस में कहा, ष्वर्तमान में विश्व में कोविड की चौथी लहर देखी जा रही है, पिछले 1 सप्ताह में प्रतिदिन 29 लाख मामले दर्ज किए गए। पिछले 4 सप्ताह में अफ्रीका में कोविड मामले घट रहे हैं। एशिया में कोविड मामले बढ़े हैं। यूरोप में भी मामले घट रहे हैं।ष्
महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, दिल्ली और राजस्थान दैनिक मामलों की अधिकतम संख्या में योगदान देने वाले शीर्ष राज्य हैं। 19 जनवरी को समाप्त सप्ताह में, भारत में 515 जिले हैं जहां साप्ताहिक मामले की संक्रमण दर 5: से अधिक है।
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, 30 अप्रैल, 2021 को जब देश में दूसरी लहर अपने चरम पर थी, तब 3,86,452 नए मामले, 3,059 मौतें और 31,70,228 सक्रिय मामले थे। पूरी तरह से टीकात लोगों का अनुपात 2: था। वहीं 20 जनवरी 2022 को 3,17,532 नए मामले, 380 मौतें और 19,24,051 सक्रिय मामले हैं। पूर्ण टीकाकरण वाले लोगों का अनुपात 72: है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *