विद्यार्थियों को लगाई कोरोना वैक्सीन

Spread the love

पब्लिक इंटर कॉलेज सुरखेत में लगाया गया शिविर
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
पब्लिक इंटर कॉलेज सुखरेत में आयोजित वैक्सीनेशन शिविर में विद्यालय के 71 विद्यार्थियों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई। साथ ही नौ बच्चों को कोरोना की दूसरी डोज लगी। इस दौरान शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया।
शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांवखाल की ओर से विद्यालय में शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य अधिकारी डा.पलक व प्रधानाचार्य हीरा सिंह तोमर ने छात्र-छात्राओं को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही हम अपने देश को कोरोना मुक्त बना सकते हैं। हमें कोरोना से बचाव के लेकर बनाए गए नियमों का सख्ती से पालन करना होगा। घर से बाहर निकलते समय मुंह पर अवश्य मास्क लगाए। साथ ही भीड़ वाले क्षेत्र में शारीरिक दूरी का पालन करें। एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी ने बताया कि शिविर में 12 से 14 आयु वर्ग के तहत सातवीं, आठवीं, नवीं व दसवीं कक्षा के 71 छात्र-छात्राओं को पहली व 15 से 18 आयु के नौ बच्चों को दूसरी डोज लगाई गई। साथ ही क्षेत्र के दस लोगों को बूस्टर डोज भी लगाया गया। इस मौके पर अजय पांथरी, नवीन, मनवर चौहान आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *