अतिक्रमण पर निगम सख्त, सामान किया जब्त

Spread the love

सड़कों पर पसरे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने चलाया अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर में नासूर बनते जा रहे अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार को पुलिस व नगर निगम ने सड़क पर उतरकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की7 इस दौरान नगर निगम ने व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की हिदायत भी पिछले कुछ समय से शहर की सड़कों पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। ऐसे में आमजन का सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। बुधवार को नगर आयुक्त वैभव गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने बदरीनाथ मार्ग, गोखले मार्ग, स्टेशन रोड, नजीबाबाद रोड सहित अन्य स्थानों पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाया। नगर निगम व पुलिस ने अतिक्रमण कर सड़क किनारे रखे सामान को जब्त करते हुए व्यापारियों को दोबारा अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में अतिक्रमण के कारण आमजन का पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा था। ऐसे में अब नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। कहा कि अतिक्रमण पर नजर रखने के लिए निगम की एक विशेष टीम भी गठित की गई है। वहीं, नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों के चालान भी काटे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *