डेंगू से निपटने के लिए निगम ने शुरू की तैयारी

Spread the love

रुद्रपुर। बारिश के चलते शहर में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू का खतरा भी बढ़ गया है। डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। शहर के हर वार्ड में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ़ हर्षपाल सिंह चंडोक ने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है, जिससे शहर में डेंगू का खतरा भी बढ़ रहा है। डेंगू से निपटने के लिए नगर निगम ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। शहर के हर वार्ड में जनजागरूकता अभियान चला कर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। बताया कि डेंगू से निपटने के लिए 5 स्प्रे टैंकर, 9 फॉगिंग मशीनें और प्रत्येक वार्ड में करीब 45 पिट्ठू मशीनों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *